झारखंड के ट्रक चालक की हत्या करने का आरोप, दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 23 अप्रैल (नि.सं.)। भक्तिनगर पुलिस ने झारखंड के ट्रक चालक की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम कृष्ण बर्मन (21) व सुजान राई (24) है। कृष्ण बर्मन कूचबिहार का निवासी है और सुजान राई सिक्किम का निवासी है।

सूत्रों के अनुसार, 10 अप्रैल को असगर अंसारी (50) नामक उक्त झाड़खंड के ट्रक चालक प्रधान नगर के एक गुदाम से खाद्य सामग्रियां लेकर झारखंड जा रहा था। तभी ट्रक चालक रास्ता भटकर कर सातमाईल की ओर चला गया। इसके बाद सातमाईल में एक ट्रक खड़ा देख उन ट्रक के चालकों से असगर अंसारी कुछ पूछने लगा। पूछताछ के दौरान उन लोगोें में विवाद शुरू हो गया था।

आरोप है कि सिक्किम के उक्त ट्रक चालक समेत और दो कर्मी नशे में धुत थे। इसके बाद उक्त तीनों ने असगर अंसारी को मारा-पीटा और उसके सिर पर लोहे के रड से हमला किया। बाद में धारदार हथियार से पेट मेें भी वार किया, जिसके चलते घटनास्थल पर ही अनसर अंसारी की मौत हो गयी।वहीं, घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गये।

दूसरी ओर, घटना की जानकारी मितले ही भक्तिनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये उत्तरबंग मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भेजा। घटना की जांच में जुटी पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूत्रों के आधार पर अभियान चलाया और प्रकाशनगर इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। आज आरोपों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetcratosroyalbetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotjojobetbelugabahisritzbet girişurfa haberşanlıurfa habersekabet girişmatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet güncel girişVDCasinoonwinjojobetjojobetmatadorbetsekabetholiganbetmatbetimajbetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetholiganbet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomcasibomimajbet giriş Built with ❤︎ by appycodes