जीजा पर जानलेवा हमले का आरोप साले के खिलाफ

मालदा,10 नवंबर (नि.सं.)। एक व्यक्ति की हत्या की कोशीश करने का आरोप उसके साले के खिलाफ लगा है। यह घटना सोमवार रात को मालदा के हबीबपुर थाना अंतर्गत आईहो घोषपाड़ा की है।घायल का नाम राजकुमार घोष (28) है और आरोपी साले का नाम संजय घोष (26) है।


वहीं, घटना में आरोपी साला भी घायल हुआ है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार राजकुमार घोष अपने पत्नी को पीट रहा था। तभी संजय घोष ने दीदी को बचाने के लिए अपने जीजा जी पर चाकू से हमला किया। इस घटना में जीजा और साला दोनों ही घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को बरामद कर अस्पताल में भर्ती करवाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *