माटीगाड़ा में फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बिक्री के आरोप में महिला गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 28 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा इलाके में जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिक्री करने के आरोप में भूमाफिया मोहम्मद जाहिद की पत्नी जासमिन खातून को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। माटीगाड़ा थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2012 में एक महिला ने माटीगाड़ा के पांचकलगुड़ी इलाके में 3 कट्ठा जमीन खरीदी थी। बाद में वर्ष 2021 में उसने उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। कुछ समय बाद खरीदार ने पूर्व मालकिन से शिकायत की कि उसी जमीन पर कोई दूसरा व्यक्ति भी अपना मालिकाना हक जता रहा है।मामले की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि वर्ष 2024 में जासमिन खातून के नाम पर उसी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे। आरोप है कि शिकायतकर्ता महिला के हस्ताक्षर की जालसाजी की गई और किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर का इस्तेमाल कर नकली कागजात बनाए गए।पुलिस के मुताबिक, इन दस्तावेजों में गवाह के रूप में जासमिन खातून के पति मोहम्मद जाहिद का नाम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद जाहिद के खिलाफ पहले से ही जमीन से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।घटना के बाद पीड़िता ने माटीगाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जासमिन खातून को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetcratosroyalbetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotjojobetmatadorbetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habergrandpashabet girişmatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatbet güncel girişsahabetonwinjojobetjojobetmatadorbetsekabetpusulabetholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibomromabet Built with ❤︎ by appycodes