काफी समय पहले अवैध रूप से भारत घुसा था बांग्लादेशी नागरिक, गिरफ्तार

राजगंज,7 फरवरी(नि.सं.)। काफी समय पहले अवैध रूप से भारत आए एक बांग्लादेशी नागरिक को भोरेर आलो थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि व्यक्ति बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया और फाराबाड़ी इलाके में एक रेस्टोरेंट में काम करने लगा। वह आधार कार्ड भी फर्जी तरीके से बनाया।


आखिरकार सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के भोरेर आलो थाने की पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया।उसे गुरुवार शाम को राजगंज के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत फाराबाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम मंजू कुमार राय उर्फ ​​मंजू सिन्हा है। वह बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंजू कुमार राय 2016 में राजगंज में भारत-बांग्लादेश सीमा के चाउलहाटी इलाके के माध्यम से भारत में प्रवेश किया।

इसके बाद अलग-अलग जगहों पर घूमने के बाद व्यक्ति को फाराबाड़ी इलाके के एक रेस्टोरेंट में काम मिल गया। इसी बीच फर्जी तरीके से मंजू सिन्हा के नाम से आधार कार्ड भी बना लिया। उसे कल भोरेर आलो थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। भोरेर आलो थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *