कालिझोड़ा कमला वॉटरफॉल में नहाने गए युवक डूबा, युवक की तलाश जारी

सिलीगुड़ी,7 जून (नि.सं.)। ऑफिस से छुट्टी लेकर दोस्तों के साथ कालिझोड़ा कमला वॉटरफॉल में नहाने गए एक युवक के पानी में डूबने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक की अब भी तलाश जारी है। युवक का नाम सायरेश साहनी (22) है। वह सिलीगुड़ी संलग्न जाब्राविटा इलाके का रहने वाला है। सायरेश एक निजी कंपनी में काम करता है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ऑफिस से छुट्टी लेकर सायरेश  कुछ दोस्तों के साथ सुबह करीब 7 बजे कार से कालीझोरा कमला वॉटरफॉल गया था। वहां पहुंच कर सायरेश अपने दोस्तों के साथ स्नान करने पानी में उतरा। लेकिन, तैराकी नहीं आने के कारण वह पानी में डूब गया। दोस्तों ने पानी में सायरेश को काफी खोजने की कोशिश की लेकिन खोज नहीं पाया। जिसके बाद आनन-फानन में दोस्तों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। बताया गया है कि पानी गहरा होने के कारण अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है। 
इस बीच, परिवार का आरोप है कि सायरेश को कल सुबह उसके दोस्तों ने घर से बुला कर ले गया था। सायरेश को तैरना नहीं आता था। उसके दोस्त अलग-अलग समय पर अलग-अलग बातें कह रहे हैं। इससे परिवार को उनके दोस्तों पर शक बढ़ता जा रहा है। परिवार का आरोप है कि सायरेश को ले जाकर हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से घटना की उचित जांच करने की अपील की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobettophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetholiganbetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotholiganbetmobilbahisritzbet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes