काम करने के दौरान मलबे में दबने से दो श्रमिकों की मौत

राजगंज, 31 दिसंबर (नि.सं.)। सिक्किम के पेलिंग में कन्स्ट्रक्शन साइट पर काम करने के दौरान मलबे में दबने से जलपाईगुड़ी के बारोपेटिया ग्राम पंचायत इलाके के दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए है। घायलों का इलाज सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। एक श्रमिक ने बताया कि जलपाईगुड़ी के बारोपेटिया ग्राम पंचायत अंतर्गत झाकुआ पाड़ा और धामीपाड़ा गांव से कुल 8 श्रमिक काम के उद्देश्य से सिक्किम के पोलिंग गये थे। सभी श्रमिक कन्स्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे। तभी भूस्खलन हो गया। इस दौरान बाकी के श्रमिक अपनी जान बचाने में सफल रहे।

लेकिन इस हादसे में 2 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गयी। वहीं, 3 श्रमिक घायल हो गए। मृतकों का नाम रवि राय(30) और शुधुराम उरांव(50) है। इधर, आज सुबह दोनों श्रमिकों का शव उनके गांव लाया गया। जिसके बाद पूरे इलाके में मातम छा गया। दूसरी तरफ जिला प्रशासन के प्रतिनिधि आज सुबह गांव में पहुंच कर घायलों व मृतकों के परिवार वालों से मुलाकात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobettophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotholiganbettipobetritzbet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes