खोरीबाड़ी में एशियन हाइवे-2 पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत, पांच घायल

खोरीबाड़ी,18 मई (नि.सं.)। चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये। यह घटना आज सुबह खोरीबाड़ी के प्रसादुजोत में एशियन हाइवे-2 पर घटी है। मृतक का नाम गंगा प्रसाद सारू है। वह भारतीय सेना का जवान थे।


स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह खोरीबाड़ी के प्रसादुजोत में एशियन हाइवे-2 एक चौपहिया वाहन का एक पहिया अचानक खुल गया। जिससे चौपहिया वाहन अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर से जा टकराया। जिसके चलते चौपहिया वाहन में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, पांच अन्य यात्री घायल हो गये। इस दौरान ट्रैक्टर चालक भी मामूली रूप से घायल हो गया। घायल लोग नेपाल व अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बरामद कर नक्सलबाड़ी अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर,घटना की खबर मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *