खोरीबाड़ी, 23 मई (नि.सं.)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एक बार फिर आग्नेयास्त्र बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, खोरीबाड़ी के गौरीसिंहजोत स्थित एसएसबी कैंप के पास सड़क किनारे एक काले प्लास्टिक में देसी आग्नेयास्त्र पड़ा हुआ स्थानीय लोगों ने देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पानीटंकी फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और आग्नेयास्त्र को बरामद कर थाने ले गई। यह आग्नेयास्त्र कहां से आया और किसका है, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।
