खोरीबाड़ी के बुरागंज में तूफान से मकान क्षतिग्रस्त, 60 से अधिक लोग प्रभावित

खोरीबाड़ी,12 जून (नि.सं)। खोरीबाड़ी के बुरागंज में भारी बारिश के साथ आए तूफान के कारण 60 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए है। बुधवार देर रात अचानक आए तेज तूफान से बुरागंज के फूलबाड़ी, बादलभिटा, रंगाली और हातीडोबा इलाकों में 60 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचाया। कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही खेती की जमीन भी नष्ट हो गई। तूफान से घरों की छतें उड़ गईं।

प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की है। इस बीच आज मामले की जानकारी मिलने के बाद सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कर्माध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, ब्लॉक प्रशासन और स्थानीय पंचायत के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने पहले ही इलाके में पेड़ों को काटना शुरू कर दिया है। बिजली विभाग के कर्मी तत्परता से काम कर रहे है।सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कर्माध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने कहा कि सिलीगुड़ी महकमा परिषद प्रभावित परिवारों के साथ है। बाद में ब्लॉक प्रशासन के माध्यम से प्रभावित परिवारों को सरकारी अनुदान मुहैया कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetjojobetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotjojobettipobetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habergrandpashabet girişmatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatbet güncel girişsahabetonwinjojobetjojobetmatadorbetsekabetpusulabetholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibomromabet Built with ❤︎ by appycodes