खोरीबाड़ी में भाजपा का सीमांत ग्राम परिदर्शन एवं संपर्क अभियान कार्यक्रम

खोरीबाड़ी,23 जनवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी के पश्चिम रामधनजोत में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सीमांत ग्राम परिदर्शन एवं संपर्क अभियान कार्यक्रम का पालन किया गया।


सांसद राजू बिष्ट ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रामधनजोत गांव में स्थानीय निवासियों से बात करने के अलावा सरकार की विभिन्न सुविधाओं की चर्चा की। सीमांत ग्राम परिदर्शन एवं संपर्क अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर बीडीओ को फोन किया। उन्होंने पूछा कि इलाके के 126 लोगों के नाम आवास योजना की सूची से क्यों हटाये गये है।

इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव राजू बिष्ट, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन, फांसीदेवा के विधायक दुर्गा मुर्मू, केंद्रीय कमिटी सदस्य की भक्ति शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरिजीत दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।


सांसद ने इलाके के पंचायत सदस्यों व पंचायत समिति को 5 लाख व इलाके के सड़क व कैनल निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया। बाद में उन्होंने रामधन जोत एसएसबी कैंप का भी जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *