किराना दुकान की आड़ में बेचे जा रहे थे पटाखे, व्यवसायी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,26 अक्टूबर(नि.सं.)। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही पुलिस भी सतर्क हो गयी है। शहर में पुलिस पूजा के दौरान प्रतिबंधित व कानफाड़ू पटाखों और उनका गोरखधंधा करनेवालों पर शिकंजा कसने लगी है। गुप्त सूचना के बाद एनजेपी थाने की पुलिस ने शुक्रवार शाम को एक किराना दुकान में छापेमारी कर अवैध रूप से बेचे जा रहे प्रतिबंधित पटाखों की खेप जब्त की। इस मामले में आरोपी व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी का नाम विजय साह है। वह ठाकुरनगर इलाके का रहने वाला है।

गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एनजेपी थाने की पुलिस ने शुक्रवार शाम को ठाकुरनगर इलाके में व्यवसायी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसी क्रम में पुलिस ने बाइक से पटाखा लेकर आ रहे व्यवसायी को रंगे हाथ पकड़ लिया। लगभग 30 हजार रूपये मूल्य की प्रतिबंधित पटाखे बरामद किये गये। ज्ञात हो कि उक्त व्यक्ति पहले भी अपनी किराना दुकान की आड़ में प्रतिबंधित पटाखों का कारोबार करता था। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobettophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisholiganbettipobetritzbet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes