किस्मत का खेल :खो गया लॉटरी टिकट, जब मिला तो फूलबाड़ी के जतिन बर्मन को बना दिया एक करोड़ का मालिक

फूलबाड़ी,30 मई (नि.सं)। फूलबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत राजीव पाड़ा कैनल मोड़ इलाके के निवासी जतिन बर्मन ने महज 90 रुपये में खरीदे गए लॉटरी टिकट से 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है। वह लंबे समय से दूसरों के घरों में खाना बनाने का काम करके अपना गुजारा कर रहे थे।

बताया गया है कि 27 मई को जतिन बर्मन ने अपने घर के पास स्थित लॉटरी काउंटर से 90 रूपए का लॉटरी टिकट खरीदा था। शाम को उन्हें पता चला कि उनके द्वारा खरीदे गए टिकट से 1 करोड़ रूपए का पहला पुरस्कार मिला है।लेकिन उनकी खुशियों पर मानो काले बादल छा गए। क्योंकि गुरुवार को जब वह टिकट लेकर न्यू जलपाईगुड़ी थाने जा रहे थे तभी रास्ते में कहीं उनका टिकट गिर गया। टिकट खोने के बाद जतिन बर्मन फूट-फूट कर रोने लगे। इसके बाद वह विभिन्न जगहों पर टिकट ढूंढने लगा।

आखिरकार कुछ ही घंटों में उनके एक दोस्त को टिकट उनके घर के पास सड़क के किनारे पड़ा मिला। इसके बाद उनका दोस्त बिना देर किए टिकट लेकर सीधे न्यू जलपाईगुड़ी थाने पहुंचा।पूरा परिवार अब खुश है। जतिन बर्मन ने कहा कि वह सोच भी नहीं सकते थे कि इतनी बड़ी खुशखबरी मिलेगी। मैंने पूरी जिंदगी संघर्ष किया है, आज लगता है कि भगवान ने मुझे इनाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobet giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisholiganbettipobetritzbet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes