जलदापाड़ा नेशनल पार्क में गैंडो ने पर्यटकों को याद दिलाई उनकी नानी, सात घायल

जलदापाड़ा,25 फरवरी (नि.सं.)। जानवर को देखना हर इंसान को पसंद होता है, लोग इन्हें देखने के लिए जंगल सफारी घूमने जाते हैं, इस दौरान आप पहली बार कुछ जानवरों को देखते हैं और उन्हें देखकर अचंभित हो जाते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि जानवर जंगल संफारी का लुफ्त ले रहे पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन जाता हैं। ऐसा ही कुछ नजारा आज जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान में देखने को मिला। जहां पर्यटकों को दो गैंडों के संघर्ष का सामना करना पड़ा है।


दरअसल आज दो गैंडे जंगल इलाके में कब्जा करने को लेकर आपस में लड़ रहे थे। लड़ते-लड़ते दोनों गैंडे अचानक सड़क पर आ गए। तभी पर्यटकों से लदी एक सफारी गाड़ी उस रास्ते से गुजर रही थी। इसी बीच गाड़ी गैंडो के सामने आ गई। जिसके बाद चालक ने गाड़ी को पीछे ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान गाड़ी पास के नाले में पलट गई। जिसके चलते चालक सहित कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों को बरामद कर मदारीहाट स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *