सिलीगुड़ी में जमीन कब्जाने का आरोप, भाजपा नेता पर गंभीर आरोप

सिलीगुड़ी, 28 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 2 स्थित बाघाजतीन कॉलोनी इलाके में जमीन कब्जाने के आरोप को लेकर हड़कंप मच गया है। एक स्थानीय निवासी ने भाजपा नेता प्रदीप चौधरी पर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि प्रदीप चौधरी सिलीगुड़ी में भाजपा के सचिव पद पर हैं।

गुरुवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट्स क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थानीय निवासी सुवर्णा साहा ने यह आरोप लगाया। उनका कहना है कि वर्ष 2012 में प्रदीप चौधरी ने उनकी जमीन 11 महीने के लीज पर लेकर व्यवसाय शुरू किया था और उस समय दोनों पक्षों के बीच एक समझौता भी हुआ था।

आरोप है कि लीज की अवधि समाप्त होने के बाद भी उन्होंने जमीन खाली नहीं की, बल्कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जा बनाए रखा। सुवर्णा साहा ने यह भी दावा किया कि विरोध करने पर उन्हें विभिन्न तरह की धमकियां दी गई।

घटना को लेकर दोनों पक्ष अदालत का दरवाजा खटखटा चुके हैं। साथ ही मामले की जानकारी स्थानीय विधायक शंकर घोष को भी दी गई है, जिन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

वहीं, भाजपा नेता प्रदीप चौधरी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं। उनका कहना है कि सरकार बदलने के बाद भाजपा से जुड़े होने के कारण उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने आरोपों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की भी बात कही है। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और जमीन विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetcratosroyalbetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotjojobetmatadorbetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habergrandpashabet girişmatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatbet güncel girişsahabetonwinjojobetjojobetmatadorbetsekabetpusulabetholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibomromabet Built with ❤︎ by appycodes