घर में आग पर बवाल: स्वप्ना बर्मन पर ही लगा आग लगाने का आरोप, सहानुभूति पाने की साजिश का दावा 

राजगंज, 16 मई (नि.सं.)। लोगों की सहानुभूति पाने के लिए अपने ही घर में आग लगाने का सनसनीखेज आरोप स्थानीय निवासियों ने तृणमूल की प्रत्याशी स्वप्ना बर्मन और उनके परिवार पर लगाया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात स्वप्ना बर्मन के पुराने घर में आग लगने की घटना हुई। खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, हालांकि उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। घटना के बाद स्वप्ना बर्मन सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गईं और लिखा, “अगर पहले से पता होता कि ऐसा होगा, तो राजनीति में नहीं आती। राजनीति में आना मेरी गलती थी।” वहीं, शनिवार सुबह उनके पड़ोसियों ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि स्वप्ना बर्मन और उनके दो भाइयों ने खुद ही अपने पुराने घर में आग लगाई है। उनका दावा है कि नौकरी वापस पाने के लिए स्वप्ना सोशल मीडिया पर सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि स्वप्ना और उनका परिवार कभी अच्छे व्यवहार के लिए नहीं जाना जाता था। उनका कहना है कि अच्छा खिलाड़ी होना जरूरी नहीं कि कोई अच्छा इंसान भी हो। उन्होंने स्वप्ना पर सत्ता के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए और कहा कि वह पहले छोटी-छोटी बात पर मुख्यमंत्री और पुलिस को फोन करने की धमकी देती थी। स्वप्ना बर्मन के एक रिश्तेदार ने भी कहा कि पहले वह लोगों से बातचीत करती थी, लेकिन स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब किसी को पहचानती तक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomjojobetkargabetİmajbetİmajbetjojobetCasibomjojobetgrandpashabetmarsbahisxslotjojobetmobilbahisGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habermatadorbetmatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatbet güncel girişVDCasinosekabet girişjojobetjojobetsahabetimajbet girişvdcasino girişholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibomromabet Built with ❤︎ by appycodes