महानंदा ब्रिज का पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया परीक्षण, ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न

सिलीगुड़ी, 2 जनवरी(नि.सं.)। पीडब्ल्यूडी की तरफ से आज एक नंबर महानंदा ब्रिज का जांच शुरू किया गया है। जिस वजह से ब्रिज को एक तरफ से बंद रखा गया है। इधर, ब्रिज के बंद होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है। जानकारी मिली है कि 1967 में एक नंबर महानंदा ब्रिज को बनाया गया था।

इसलिए ब्रिज की वर्तमान माली हालत व मजबूती को जानने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा आज एक नंबर महानंदा ब्रिज की जांच शुरू किया गया है। परीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी पिलर और ब्रिज में से कंक्रीट के कुछ हिस्सा को लेकर लैब में उसका टेस्ट करेगी। जिसके माध्यम से एक रिपोर्ट तैयार होगी। 

 उल्लेखनीय है कि अक्टूबर महीने में 2 दिनों की भारी बारिश के कारण बालासन ब्रिज का तीन नंबर पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था।जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी पर सवाल खड़े किये जा रहे थे। इसलिए पीडब्ल्यूडी ने महानंदा ब्रिज का परीक्षण शुरू किया है, ताकि किसी तरीके की कोई  खामियां पाई जाती है तो उसका तुरंत मरम्मत किया जा सके।

इस विषय पर ट्रैफिक डीसी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि आज पीडब्ल्यूडी की तरफ से ब्रिज के निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए समय मांगा गया था। उसी के अनुसार वे लोग अपना परीक्षण कर रहे है। कुछ समय बाद उन लोगों का परीक्षण खत्म हो जाएगा तो फिर से महानंदा ब्रिज के ऊपर से आवाजाही शुरू हो जाएगी। फिलहाल एक ही रूट पर गाड़ियों की आवाजाही चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetperabetcasinopermobilbahisjojobetStarzbetStarzbetkargabetpusulabetpusulabetpokerklasStarzbetStarzbetgrandpashabetcasinomilyonmariobetgrandpashabet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerVDCasinocasibomsekabet girişpusulabet güncel girişVDCasinopusulabet girişjojobetjojobetsuperbetin girişcratosroyalbetholiganbetholiganbet1winbetgitgameofbetcratosroyalbetinterbahisholiganbetjojobetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelerbahiscasinoesbet girişcasibompusulabetsekabetmatbetimajbetbetciosekabetjojobetmarsbahismatbetimajbetimajbetteosbetonwin girişsahabet girişDeneme Bonusu Veren SitelergrandpashabetŞans Casinojojobet grandpashabetazhar-itay.com grandpashabetbets10betwoonjojobetjojobetperabetjojobetgrandpashabet girişjojobetcasibomkralbet Built with ❤︎ by appycodes