खोरीबाड़ी, 19 जुलाई (नि.सं.)। नेपाल से मेची नदी पार कर भारत आने की कोशिश के दौरान बड़ा हादसा टल गया। जलस्तर अचानक बढ़ने से एक युवती नदी के बीचो-बीच फंस गई। खोरीबाड़ी के भारत-नेपाल सीमा स्थित पानीटंकी इलाके की यह घटना है। जानकारी के मुताबिक, नेपाल की एक युवती मेची नदी पार कर भारत आने की कोशिश कर रही थी। तभी अचानक नदी में जलस्तर बढ़ा गया। जिससे वे बीच धारा में ही फंस गई।
जब यह मामला बॉर्डर गार्ड्स के ध्यान में आया, तो नेपाल पुलिस अधिकारियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिसके बाद युवती को मेची नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में उसे इलाज के लिए नेपाल के अस्पताल भेजा गया।
इस घटना के बाद सीमा क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि, युवती आखिर किस वजह से अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की कोशिश कर रही थी, इसकी जांच जारी है।
