साहुडांगी में ट्रेन से काटकर व्यक्ति की मौत 

राजगंज, 23 मई(नि.सं.)। साहुडांगी के छिन्नमस्ता काली मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भास्कर घोष (56) के रूप में हुई है, जो कूचबिहार जिले के हाजरापाड़ा के निवासी थे।
स्थानीय निवासी गोपाल भक्त ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।
रेलवे पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *