मंत्री अरूप विश्वास ने मेयर पर किया कटाक्ष, मेयर ने भी दिया जवाब

सिलीगुड़ी, 5 मार्च(नि.सं.)। मेयर अशोक भट्टाचार्य शहर वासियों को नागरिक परिसेवा प्रदान करने में पूरी तरह असफल रहे है। उन्होंने विकासकार्य का वादा तो किया लेकिन उन वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने लोगों के साथ झूठें वादे किये है। सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य पर कटाक्ष करते हुए युवा कल्याण मंत्री व जिला पर्यवेक्षक अरूप विश्वास ने यह बातें कही।


गुरुवार को सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में एक पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मंत्री अरुप विश्वास ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोगों ने मेयर अशोक भट्टाचार्य पर विश्वास कर उन्हें वोट दिया था। इन पांच सालों में मेयर ने लोगों को सिर्फ धोखा दिया है। उन्होंने शहरवासियों को शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध नहीं करा पाये है। आगे उन्होंने कहा कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पिछले कुछ वर्षों में सिलीगुड़ी में जो विकास कार्य किये है, वो अब तक किसी ने नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें 100 प्रतिशत विश्वास है की इस बार सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में तृणमूल का डंका, क्योंकि सिलीगुड़ी के नागरिकों को ममता बनर्जी पर पूर्ण विश्वास व आस्था है। अरूप विश्वास के इस टिप्पणी पर अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने पिछले पांच वर्षों से बुहत सारे विकास कार्यों में सिर्फ बांधा पहुंचायी है। इसके बावजूद नगर निगम ने इन 5 वर्षो में कई विकास कार्य किये है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.