नक्सलबाड़ी, 20 मई (नि.सं.)। पुलिस ने नक्सलबाड़ी में मेची नदी से अवैध रूप से बालू की तस्करी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में बालू से लदे तीन ट्रैक्टर भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों के नाम उमेश सार्की, मनोज सिंह और अजय मंडल हैं। ये सभी नक्सलबाड़ी के रहने वाले हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बिना वैध दस्तावेज के ट्रैक्टरों में भरकर बाले ले जा रहा था। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।