सिलीगुड़ी में रथयात्रा के दौरान मोबाइल चोरी की वारदात, दर्जनों शिकायतें दर्ज

सिलीगुड़ी,17 जुलाई (नि.सं.)। रथयात्रा के दौरान शहर में मोबाइल चोरी की कई घटनाएं सामने आने से हड़कंप मच गया। एक के बाद एक मोबाइल गायब होने की शिकायत के बाद सिलीगुड़ी और भक्ति नगर थाने में लोगों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब तक करीब 50 मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है

दरअसल, गुरुवार को इस्कॉन मंदिर सिलीगुड़ी से निकली भव्य रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए थे। भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान भक्त पूरी तरह भक्ति में लीन थे। इसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ पॉकेटमार सक्रिय हो गए और लोगों के मोबाइल फोन पार कर दिए।

पीड़ितों का कहना है कि वे रथयात्रा में इतने मग्न थे कि उन्हें चोरी का अहसास भी नहीं हुआ। बाद में फोन गायब होने पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes