सिलीगुड़ी,16 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में इस्कॉन मंदिर में 37वां रथ यात्रा उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर रथींद्रनाथ बसु उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में डाबग्राम-फुलबाड़ी की विधायक शिखा चटर्जी, दार्जिलिंग के जिलाधिकारी हरीशंकर पनिक्कर, भाजपा के सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिला अध्यक्ष अरुण मंडल और जिला उपाध्यक्ष दीपांकर अरोड़ा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने रथ की रस्सी खींचकर रथ यात्रा की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान पूरे शहर में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
मंदिर परिसर से निकली रथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ भगवान जगन्नाथ की भक्ति में लीन नजर आए।
