नगर निगम के 42 नंबर वार्ड में श्मशान घाट निर्माण का स्थानीय लोगों ने किया विरोध

सिलीगुड़ी,14 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 42 नंबर वार्ड अंतर्गत सरोजिनी पल्ली में श्मशन घाट का निर्माण नहीं होने देने की मांग को लेकर स्थानीय लोग सुबह से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे है। कुछ दिन पहले नगर निगम के प्रशासक मंडली ने सरोजिनी पल्ली इलाके में श्मशान घाट के लिए महानंदा नदी के पास की एक जमीन देखी।


इसके बाद से इलाके के लोग वहां श्मशान घाट नहीं बनाने की मांग को लेकर आवाज उठाई है। आज सुबह जब नगर निगम के कर्मचारी वहां जंगल साफ करने पहुंचे तो इलाके के सैकड़ों लोगों ने काम रोक कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही विशाल पुलिस वाहिनी मौके पर पहुंची। सुबह से ही इलाके में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। निवासियों ने कहा है कि यह इलाका आबादी वाला इलाका है। इस इलाके में श्मशान घाट बनाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। इसी मांग को लेकर वे लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, इलाकेे में सुबह से ही विशाल पुलिस वाहिनी तैनात है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *