नक्सलबाड़ी में मानसिक रूप से विक्षिप्त छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान, गिरफ्तार

नक्सलबाड़ी, 5 फरवरी (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी थाना अंतर्गत ऑर्ड चाय बागान के नयाकामान इलाके में छोटे भाई ने बड़े भाई को दर्दनाक मौत दे दी। मृतक का नाम आशिक तिर्की है। बताया गया है कि आज सुबह छोटे भाई रबिन ने अपने बड़े भाई आशिक तिर्की को घर में पेड़ की टहनी से वार किया। जिससे बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही नक्सलबाड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।

पुलिस ने घटना में छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता ने कहा कि दोनों बेटे मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। लेकिन छोटे बेटे ने अपने बड़े भाई की हत्या क्यों की, यह वह नहीं जानते है। नक्सलबाड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। नक्सलबाड़ी पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobet giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisholiganbettipobetcasino siteleriurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes