नक्सलबाड़ी, 29 अक्टूबर (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला का नाम नाम बिजली तिर्की है।बताया गया है कि गुरुवार देर रात को नक्सलबाड़ी पुलिस ने नक्सलबाड़ी रायपाड़ा इलाके में अभियान चलाकर उक्त महिला को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने महिला के पास से 26 बोतल शराब बरामद की। आज आरोपी महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मादक पदार्थों से निजात दिलाने के लिए आने वाले दिनों में भी पुलिस द्वारा इस तरह का अभियान चलाया जायेगा।