सिलीगुड़ी में NCB की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की हाईड्रोपोनिक वीड बरामद  

सिलीगुड़ी, 22 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने प्रधाननगर थाना पुलिस के सहयोग से नर्मदा बागान इलाके में छापेमारी कर हाईड्रोपोनिक वीड समेत कई नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। इस मामले में एक कंप्यूटर इंजीनियर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ टिग्गा (35) और विकास रॉय के रूप में हुई है। सौरभ नर्मदा बागान और विकास ढकनीकाटा का निवासी है। बताया जा रहा है कि सौरभ पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर है।

एनसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि सिलीगुड़ी में एक घर से हाई-प्रोफाइल ड्रग्स का अवैध कारोबार चल रहा है। इसी आधार पर छापेमारी की गई। जांच में सामने आया कि थाईलैंड के बैंकॉक से हाईड्रोपोनिक वीड मंगाकर यहां सप्लाई किया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान 568 ग्राम हाईड्रोपोनिक वीड, 3.5 ग्राम हेरोइन और 122 पीस नशीले पदार्थ बरामद किए गए। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।

सूत्रों के अनुसार, ड्रग्स को छोटे-छोटे पैकेटों में छिपाकर बागडोगरा एयरपोर्ट तक लाया जाता था, जिसके बाद इसे सिलीगुड़ी में सप्लाई किया जाता था। बरामद खेप हाल ही में थाईलैंड से पहुंची थी।

एनसीबी की प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि इन महंगे नशीले पदार्थों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में फैलाने की योजना थी। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

विशेषज्ञों के मुताबिक, हाईड्रोपोनिक वीड गांजे का उन्नत और महंगा रूप है, जिसे नियंत्रित वातावरण में उगाया जाता है और इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी मांग है। एनसीबी इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetslotbarmobilbahisjojobetpusulabetpusulabetkargabetİmajbetimajbetjojobetpusulabetpusulabetgrandpashabetcasibomxslotcratosroyalbettipobetGrandpashabet Güncel Girişchild pornesrar satın alsekabetmatadorbetcasibommatbet girişmatadorbetmatadorbetonwincasibomjojobetsahabetpusulabet girişsekabet girişmatbetgrandpashabetbetsalvadorcasinomilyonholiganbetjojobet1winnesinecasinocasinowonwbahispalacebet girişteosbetholiganbet Deneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibom Built with ❤︎ by appycodes