पंचत्व में विलीन हुए राजौरी में शाहिद दार्जिलिंग का लाल सिद्धांत छेत्री, नम आंखो से लोगों ने दी अंतिम विदाई

जम्मू काश्मीर के राजौरी में शहीद हुए दार्जिलिंग का लाल सिद्धांत छेत्री पंचतत्व में विलीन हो गये है। शहीद सिद्धांत छेत्री का सैन्य सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धांत छेत्री के अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। आज सभी ने नम आंखो से श्रद्धांजलि देते हुए सिद्धांत छेत्री को अंतिम विदाई दी।


गौरतलब है कि गत शुक्रवार को जम्मू काश्मीर के राजौरी में आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के 9 पैरा कमांडो के 5 जवान शहीद हो गये। इनमें दार्जिलिंग जिले के लाल सिद्धांत छेत्री भी शामिल है। इस बीच बीते कल शहीद जवान सिद्धांत छेत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से बागडोगरा एर्पॉर्ट लाया गया। इसके बाद बैंगडूबी सेना छावनी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गयी।

जिसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बिजनबाड़ी के किजम बस्ती लाया गया। देश के लिये अपनी जान गवाने वाले वीर सपूत को आज अंतिम विदाई दी गयी है। वीर जवान सिद्धांत की शहादत की खबर से पूरे दार्जीलिंग जिले में शोक की लहर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *