पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम लोगों की परेशानी बढ़ी, कई पंपों पर बिक्री पर सीमा तय

सिलीगुड़ी, 28 मई (नि.सं.)। पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों से लेकर ऑनलाइन डिलीवरी कर्मी, छोटे व्यवसायी और वाहन चालक तक सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा के आवागमन और रोजगार के लिए वाहन पर निर्भर लोगों का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर डिलीवरी कर्मी और छोटे व्यापारियों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।

सिर्फ कीमतों में बढ़ोतरी ही नहीं, बल्कि कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर ईंधन बिक्री की एक सीमा भी तय कर दी गई है। कहीं 300 रुपये तो कहीं 500 रुपये तक ही पेट्रोल दिया जा रहा है। वहीं बड़े वाहनों के लिए 1000 रुपये से अधिक का पेट्रोल देने पर भी रोक लगाई गई है।

इस संबंध में एक पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि उनके पास सीमित मात्रा में ही ईंधन का स्टॉक उपलब्ध है। आपूर्ति सामान्य नहीं होने के कारण पंप पर अचानक पेट्रोल खत्म न हो जाए, इसलिए उन्होंने यह सीमा तय की है, ताकि सभी ग्राहकों को कुछ न कुछ ईंधन मिल सके।

हालांकि, आम लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य किया जाए और पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण कर उनकी परेशानी को कम किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetcratosroyalbetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotjojobetmatadorbetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habergrandpashabet girişmatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatbet güncel girişsahabetonwinjojobetjojobetmatadorbetsekabetpusulabetholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibomromabet Built with ❤︎ by appycodes