फुलबाड़ी में PHE की पाइप फटी, सड़क पर बर्बाद हो रहा पेयजल 

फुलबाड़ी, 27 अगस्त (नि.सं.)। PHE की पेयजल पाइप फटने से फुलबाड़ी में बड़ी मात्रा में परिशोधित पेयजल बर्बाद हो रहा है। गुरुवार सुबह से फुलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत के चुनाभट्टी इलाके में पाइप फटने से पानी सड़क पर बह रहा है।

जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चूनाभट्टी इलाके में PHE की पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन है। इसी पाइपलाइन के जरिए फुलबाड़ी PHE परियोजना में परिशोधित पानी को सिलीगुड़ी क्षेत्र में पहुंचाया जाता है।

आरोप है कि गुरुवार सुबह पाइप के पास JCB से काम चल रहा था। आशंका है कि JCB की टक्कर से पाइप क्षतिग्रस्त हो गया।  जिसके बाद बड़ी मात्रा में पेयजल बाहर निकलने लगा है। घंटों तक पानी की बर्बादी के बावजूद पाइप की मरम्मत नहीं होने से संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes