फांसीदेवा में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

फांसीदेवा, 22 फरवरी (नि.सं.)। विधाननगर पुलिस ने फांसीदेवा के सदरगछ इलाके में ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम वरुण मंडल (37) है। बताया गया है कि विधाननगर थाने की पुलिस ने सोमवार रात को गुप्त सूचना के आधार पर फांसीदेवा ब्लॉक के सदरगछ इलाके में अभियान चलाया और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।


तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। जिसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत हजारों रुपये है।आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *