पुलिस ने वाहन चोर को दबोजा, वाहन बरामद

सिलीगुड़ी, 29 नवंबर (नि.सं.)। फोर व्हीलर चोरी मामले में प्रधान नगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार युवक का नाम संजय भगत है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 26 तारीख को सिक्किम नंबर की एक फोर व्हीलर वाहन (एसके.01.जे.1825) चोरी हो गई थी।


इसके बाद उक्त वाहन की मालिक विजयता सुब्बा ने प्रधान नगर थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस घटना की जांच में जुटी। जांच के दौरान प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने देवीडांगा अंतर्गत कालीबाड़ी इलाके में अभियान चलाकर बीते रात चोरी हुई वाहन के साथ संजय भगत को गिरफ्तार किया।

बताया गया है कि आरोपी संजय भगत इससे पहले कई अन्य अपराधिक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने आज संजय भगत को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *