सिलीगुड़ी में अवैध निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई, बांध पर बना तृणमूल पार्टी ऑफिस तोड़ा गया 

सिलीगुड़ी, 9 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 47 में पंचनई नदी के बांध पर अवैध रूप से निर्मित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय को तोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार, नदी के बांध के ऊपर अवैध तरीके से यह पार्टी कार्यालय बनाया गया था। गुरुवार सुबह नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रधाननगर थाने की बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी के बांध पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण भविष्य में जल निकासी व्यवस्था और बांध की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। इसी कारण प्रशासन के इस कदम का लोगों ने स्वागत किया है।

वहीं, नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सरकारी जमीन, नदी के बांध और जनहित से जुड़े क्षेत्रों में अवैध कब्जे या निर्माण के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes