सिलीगुड़ी, 22 मई (नि.सं.)। फुटपाथ अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस सड़क पर उतरी है। शहर के खालपाड़ा इलाके में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान खालपाड़ा चौकी की पुलिस केंद्रीय बल के साथ इलाके में पहुंची और दुकानदारों को फुटपाथ खाली करने का निर्देश दिया।इसके बाद पुलिस ने नशा विरोधी अभियान भी चलाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से इलाके में मादक पदार्थ के कारोबार से जुड़े कुछ लोगों की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।
पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही कई आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि, अभियान के दौरान एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया, जिसे बाद में थाने ले जाकर पूछताछ की गई।
