राजगंज,5 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। आज राजगंज के सरियाम स्थित स्कूल से एक महिला अपने बेटे को लेकर साइकिल से घर लौट रही थी। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घायल महिला ज्योति बनर्जी और बच्चे किशन बनर्जी को अस्पताल ले जाया गया।
सिलीगुड़ी की ओ से आ रही पुलिस की वाहन से साइकिल की टक्कर हो गयी। दूसरी ओर, राजगंज थाने के आईसी और ट्रैफिक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य किया।