राजगंज ब्लॉक महिला कांग्रेस की ओर से सैनेटरी नैपकिन वितरित

राजगंज, 26 जून (नि.सं.)। राजगंज ब्लॉक महिला कांग्रेस की ओर से राजगंज में एक कार्यक्रम के माध्यम से 200 सैनेटरी नैपकिन वितरित किये गये है। पश्चिमबंग प्रदेश महिला कांग्रेस के जलपाईगुड़ी जिला कमिटी और राजगंज ब्लॉक महिला कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में राजगंज धर्मशाला में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


पश्चिमबंग महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन सारिका सिंह ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित और जागरूक करने के लिये पूरे देश में यह कार्यक्रम किया जायेगा। फिलहाल, 25 लाख सैनिटरी नैपकिन वितरित करने का लक्ष्य है। आवश्यकता पड़ने पर और बढ़ाया जा सकता है। गांवों में सभा कर सैनिटरी नैपकिन वितरित करने का कार्यसूची की जायेगी।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस के राजगंज ब्लॉक की अध्यक्ष शैब्याबाला राय, सचिव ममता नाग, संगठन के डाबग्राम फूलबाड़ी ब्लॉक की सचिव रीता झा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *