राजगंज के करतोआ पुल पर दरार के बावजूद प्रशासन नहीं कर रहा मरम्मत की पहल,स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी

राजगंज,19 मार्च (नि.सं.)। दरार के कारण राजगंज ब्लॉक अंतर्गत गाजोलडोबा जाने वाली सड़क पर बने करतोआ पुल को बंद हो गया है। आरोप है कि करीब तीन माह बीत जाने के बाद भी प्रशासन पुल की मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है। जिससे आम लोगों से लेकर पर्यटकों को परेशानी हो रही है।

बताया गया है कि करीब तीन माह पहले गाजोलडोबा जाने वाली सड़क पर राजगंज के सिमुलगुड़ी इलाके में तीस्ता कैनल के पास में करतोआ नदी के पुल में दरार आ गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल उस पुल पर यातायात बंद कर दिया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई माह बाद भी प्रशासन ने इसकी मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं की है।

इस बीच पुल बंद होने के कारण लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलकर आमबाड़ी से होकर जाना पड़ रहा है। यहां तक कि कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल से यातायात कर रहे है। जिससे खतरा भी बढ़ रहा है। इससे पहले भी पुल की मांग को लेकर सड़क जाम करने के बाद भी अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों प्रशासन से मांग की है कि पुल की जल्द मरम्मत की जाए।

राजगंज विधायक खगेश्वर राय ने फोन पर कहा कि हमने इस पुल के बारे में विभिन्न विभागों को अवगत करा दिया है। पुल का काम जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobet giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisholiganbettipobetcasino siteleriurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes