राजगंज में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

राजगंज, 4 फवरी (नि.सं.)। राजगंज के महानभिटा से एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया है। बताया गया है कि वृद्ध की आनुमानित उम्र 65-70 वर्ष होगी। सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों ने इलाके के एक नाले मेें उक्त वृद्ध का शव देखा।


इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *