राजगंज के एक रेस्टोरेंट में चोरी की वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

राजगंज,23 जून (नि.सं.)। राजगंज के एक रेस्टोरेंट में चोरी होने की घटना सामने आई है। चोर ने रेस्टोरेंट में रखा ग्राहक का स्कूटी लेकर फरार हो गये। यह घटना आज राजगंज ब्लॉक के पानीकौरी इलाके में घटी है। वहीं, चोर की ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बताया गया है कि आज सुबह रेस्टोरेंट में एक कर्मचारी आया तो देखा कि कैश बॉक्स टूटा हुआ है और कैश बॉक्स से कई हजार रुपये गायब हैं। साथ ही चोर ने रेस्टोरेंट के सामने रखा एक ग्राहक का स्कूटी लेकर चंपत हो गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद पता चला कि चोरी की घटना को आज तड़के करीब पांच अंजाम दिया गया है।

इस संबंध में चोरी हुई स्कूटी के मालिक रबीउल आलम ने कहा कि मैं कल रात रेस्टोरेंट में आया था। रात में भारी बारिश होने के कारण मैं यहां स्कूटी छोड़कर घर चला गया। आज सुबह मुझे पता चला कि रेस्टोरेंट में चोरी हो गई है और मेरा स्कूटी भी चोरी हो गया है। घटना के बाद राजगंज थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है। राजगंज पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes