राजगंज में तेंदुए के पैरों के निशान देखने के बाद फैला आतंक

राजगंज, 24 अप्रैल (नि.सं.)। राजगंज के कुकुरजान ग्राम पंचायत इलाके में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह पिपली इलाके के खेत की जमीन पर एवं एक व्यक्ति के घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिले है।

बताया गया है कि गुरूवार रात को स्थानीय लोगों ने उक्त इलाके के नजदीक तेलीपाड़ा गांव में तेंदुए को देखा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके बाद तेेंदुआ पिपली पाड़ा की ओर चला गया। स्थानीय निवासी टिंकू देव अधिकारी ने कहा कि हमारे घर मेें तेंदुए के पैरों के निशान है। इसके अलावा तेेंदुए के पैरों के निशान पास के खेत की जमीन और चाय बागान में देखे गये है।

दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही बेलाकोवा रेंज ऑफिसर संजय दत्त समेत वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। रेंजर संजय दत्त ने कहा कि अभी तेंदुए का प्रजन्न का मौसम है। पैरोें के निशान तेंदुए के पैरों के निशान जैसा लग रहा है।

हालांकि, इलाके में तलाशी करने बाद भी तेंदुए के कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं, इलाके मेें पिंजरा लगाया गया है और वनकर्मी इलाके मेें गश्त भी लगा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetcratosroyalbetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotjojobetmatadorbetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habergrandpashabet girişmatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatbet güncel girişsahabetonwinjojobetjojobetmatadorbetsekabetpusulabetholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibomromabet Built with ❤︎ by appycodes