सिलीगुड़ी, 4 अगस्त (नि.सं.)। भक्ति नगर थाना क्षेत्र के इस्कॉन मोड़ के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन इस्कॉन मोड़ से चेकपोस्ट की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही भक्ति नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार वाहन की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। पूरे मामले की जांच जारी है।
