सिलीगुड़ी, 07 अगस्त (नि.सं.)। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर भक्तिनगर ट्रैफिक गार्ड की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुफ्त नेत्र जांच शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एनसीसी के छात्र, विशेष जरूरत वाले बच्चे और एक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनके माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश फैलाया गया। इसके अलावा, बिना हेलमेट चलाने वाले चालकों को मुफ्त हेलमेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी को भाग लेने का अवसर मिला।
इस मौके पर सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा, डीसीपी काजी शमसुद्दीन अहमद, एडीसीपी पूर्णिमा शेरपा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
