फांसीदेवा,13 नवंबर (नि.सं.)। सांसद राजू बिष्ट ने फांसीदेवा विधायक दुर्गा मुर्मू के घर जाकर इलाके के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। आज फांसीदेवा विधानसभा के भापजा विधायक दुर्गा मुर्मु के घर विधाननगर 2 नंबर ग्राम पंचायत के अंतर्गत तोतागछ गांव में सांसद राजू बिष्ट पहुंचे।
हालांकि, आम लोगों को सांसद की हिंदी भाषा समझने में दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि विधायक व सांसद कोष के संयुक्त तत्वावधान मेें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा