शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करने का आरोप, दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 21 अक्टूबर, (नि.सं.)।शराब के नशे में धुत होकर गृहिणी के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एनजेपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।आरोपी का नाम मोहम्मद मोजफर हुसैन है। यह घटना एनजेपी पुलिस थाना अंतर्गत आमबाड़ी इलाके की है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार मोहम्मद मोजफर हुसैन ने शराब के नशे में धुत होकर इलाके की निवासी एक गृहिणी के साथ अभद्र व्यवहार किया।बताया गया है कि उस समय गृहिणी का पति घर पर नहीं था।इस संबंध में गृहिणी ने थाने में एक शिकायत दर्ज करवायी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

दूसरी ओर, शराब पीकर इलाके में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मंटू विश्वास है। यह घटना एनजेपी के जाबराभिटा इलाके की है। बताया गया है कि शराब पीकर मंटू विश्वास इलाके में हंगामा कर रहा था।


आरोप है कि उसने शराब के नशे में कुछ लोगों को पीटा और बदसलूकी किया।इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मंटू विश्वास को गिरफ्तार किया। आज उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *