सरकारी जमीन हड़पने और बेचने के आरोप में 3 और भूमाफिया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,7 जनवरी (नि.सं.)। सरकारी जमीन हड़पने और बेचने के आरोप में 4 भू-माफियाओं को गिरफ्तार करने के बाद आज नक्सलबाड़ी पुलिस ने 3 और भू-माफियाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक महिला भी है।


बताया गया है कि नक्सलबाड़ी भूमि एवं भूमि राजस्व विभाग ने नक्सलबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने पहले 4 भू-माफियाओं को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आज 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम नारायण चौधरी (61), पवित्रा राणा (53) और अनीस खान (45) है। ये लोग सुरजबरजोत व बड़झारू जोत के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह अभियान लगातार चलाया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *