सिलीगुड़ी में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, ससुराल से घर लौटते समय हुआ हादसा 

सिलीगुड़ी, 22 जुलाई (नि.सं.)। शहर के आश्रमपाड़ा इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सनी घोष के रूप में हुई है, जो सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 12 का निवासी था। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सनी घोष सुबह अपनी स्कूटी से पत्नी से मिलने ससुराल गया था। कुछ समय वहां बिताने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान आश्रमपाड़ा इलाके से गुजरते समय उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सनी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सनी के वैवाहिक जीवन में काफी समय से तनाव चल रहा था। उसकी पत्नी तलाक की मांग कर रही थी। इसके बावजूद सनी रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रहा था और इसी सिलसिले में वह सुबह ससुराल गया था। उसकी अचानक मौत से परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusperabetjokerbetmobilbahisjojobetStarzbetJojobetkargabetpusulabetpusulabetpokerklasStarzbetJojobetGrandpashabetmariobetGrandpashabeturfa konteynerşanlıurfa konteynergrandpashabet girişgrandpashabet girişpusulabet girişpusulabet girişVDCasinocasibom casibom pusulabet güncel girişpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winromabetradissonbetcratosroyalbetmeritkingholiganbetbetparkbetparkbetparkjojobet girişDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinoHoliganbetbetparkpusulabetsekabetmatbetvdcasinobetciosekabetjojobetmarsbahisholiganbetjojobetimajbetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobet girişjojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkazandraperabetavvabetperabetjojobetcasibomtipobetbetsalvadorpalacebetteosbetcasibomgrandpashabetjojobetholiganbetbettiltgrandpashabetcasibomholiganbetgrandpashabet girişgrandpashabet girişcasibombetplaygrandpashabet güncel girişbetsalvadorbetsalvador girişpalacebetpalacebet girişcasinowoncasinowoncasinomilyoncasinomilyon girişgameofbetgameofbet girişromabetromabet girişcasibomcasibom girişdeneme bonusu veren siteler Built with ❤︎ by appycodes