सिलीगुड़ी, 22 जुलाई (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी के तीन नंबर मंडल की ओर से बुधवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के 13 नंबर वार्ड के पंजाबीपाड़ा इलाके में एक कार्यक्रम आयोजित कर सफाई कर्मियों के बीच रेनकोट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में नगर निगम के पूर्व विपक्षी नेता अमित जैन, मंडल अध्यक्ष अनुप अग्रवाल समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बताया गया कि सफाई कर्मी प्रतिकूल मौसम में भी लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। उनकी सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। खासकर बारिश के मौसम में वे बीमार न पड़ें और बिना किसी परेशानी के अपना काम जारी रख सकें, इसी उद्देश्य से रेनकोट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
