सेवक में ट्रक के धक्के से एक की मौत, एक घायल

सिलीगुड़ी, 12 फरवरी (नि.सं.)। सेवक के पास ट्रक के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। मृतक का नाम तापस सिंह है। वहीं, घायल महिला का नाम रानी सिंह है। ये दोनों दक्षिण दिनाजपुर के निवासी है।


सूत्रों के अनुसार आज तापस सिंह व उसकी पत्नी रानी सिंह बाइक से जा रहे थे। तभी सेवक के पास एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसके चलते घटनास्थल पर तापस सिंह की मौत हो गयी और गंभीर रूप से रानी सिंह घायल हो गयी।

घटना के बाद घायल महिला को सिलीगुड़ी एक निजी अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया है। वहीं घातक ट्रक फरार हो गया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही सेवक चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *