सिलीगुड़ी में रीता साहा हत्याकांड मामले में फरार तीन आरोपी पटना से गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,29 मार्च (नि.सं.)। रीता साहा हत्याकांड मामले में माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने आखिरकार फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पटना से हत्याकांड में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी लाई है। आरोपियों में रेखा गुप्ता और उसके दोनों बेटे राहुल गुप्ता व रित्तिक गुप्ता शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि राजेश कुमार गुप्ता सोनी नामक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी रेखा गुप्ता और उनके दो बच्चों के साथ मिलकर अपनी दूसरी पत्नी रीता साहा की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि राजेश की पहली शादी रेखा गुप्ता से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं,लेकिन 12 साल पहले उसने रीता साहा से दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से ही पारिवारिक विवाद शुरू हो गया था। पहली पत्नी रेखा गुप्ता तुम्बा जोत इलाके में रहती थी, जबकि दूसरी पत्नी रीता साहा राणा नगर में रहती थी। हर रात राजेश अपनी दूसरी पत्नी के पास जाता था, लेकिन 17 मार्च जब वह घर नहीं लौटा तो शक होने पर रीता साहा उसे ढूंढते हुए रेखा गुप्ता के घर पहुंची, जहां विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि वहां राजेश कुमार गुप्ता सोनी, उसकी पहली पत्नी रेखा गुप्ता और उनके दो बेटों ने रीता साहा पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था, गंभीर रूप से घायल रीता को उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया था,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राजेश कुमार गुप्ता ने रीता साहा के मायके वालों को उसकी मौत की जानकारी दी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पूरी घटना को लेकर माटीगाड़ा थाने में राजेश, रेखा और उनके बेटों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी और राजेश कुमार गुप्ता सोनी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि राजेश स्थानीय तृणमूल कांग्रेस का नेता है।लेकिन इस घटना के बाद से आरोपी राजेश की पहली पत्नी रेखा गुप्ता अपने बेटों लेकर फरार हो गई थी। घटना की जांच करते हुए पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन की मदद से शुक्रवार को फरार रेखा गुप्ता और उसके दोनों बेटे को पटना से गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी लाई। आज सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। सूत्रों के अनुसार राजेश-रेखा का छोटा बेटा रित्तिक नाबालिग है। पुलिस उसकी उम्र का भी पता लगा रही है। जांच के दौरान पुलिस को घटना वाली रात की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। पुलिस पूरे मामले दी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetgrandpashabetjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetgrandpashabetmariobettürk ifşaurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinomadridbetholiganbetpusulabetgrandpashabetvdcasinosekabetmatbetimajbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetromabetinterbahissezarcasinojojobettipobetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomporn livesezar casinocasibomgrandpashabetbetgitromabetgameofbetgrandpashabetgrandpashabetholiganbetholiganbetjojobetjojobetinterbahisamgbahisbetpuanamgbahisesbetcasinowoncasinomilyoncasinoroyalcasinoroyalpalacebetgrandpashabetbetbey girişbetbeybetgaranti girişbetgarantitlcasinocasibomgrandpashabetGrandpashabetsekabetimajbetpusulabetvdcasinosekabet girişgrandpashabettlcasinonesinecasinonesinecasino girişibizabetibizabetibizabetbahiscom girişbahiscombetewin girişjojobet güncel girişcasinolevantcasinolevant girişsuperbetincasibompusulabet giriş Built with ❤︎ by appycodes