सिलीगुड़ी में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

इस्लामपुर, कूचबिहार और चोपड़ा में हुई घटना की निंदा करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। आज शाम सिलीगुड़ी के कोर्ट मोड़ संलग्न गांधी मूर्ति के पास भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष के साथ ही अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक शंकर घोष ने कहा कि चोपड़ा में युगल के साथ सालसी सभा में अत्याचार किया गया। इतना ही नहीं कूचबिहार में महिला को निवस्त्र कर प्रताड़ित किया गया। यह घटना निंदनीय है। पूरे राज्य में इस तरह की घटना हो रही है। आज विरोध प्रदर्शन के बाद सिलीगुड़ी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes