सिलीगुड़ी जंक्शन से चोरी हुआ वाहन आसनसोल से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 10 जनवरी (नि.सं.)।सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन के प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक पुलिस को बीते रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक पुलिस ने गुप्त सूत्रों के आधार पर चोरी हुए एक यात्री वाही वाहन बरामद किया। इस संबंध में पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अश्विनी कुमार सिंह है।वह पश्चिम बर्धमान के रूपनारायणपूर का निवासी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने बीते कल आसनसोल से एक व्यक्ति को चोरी की वाहन के साथ गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आज शाम को सिलीगुड़ी पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार गत 3 जनवरी को अश्विनी कुमार सिंह ने सिक्किम के राजेंद्र कुमार राई के वाहन को बिहार जाने को लिए बुक किया था।

जंक्शन में पहुंच कर चालक राजेंद्र कुमार राई चाय पीने के लिए वाहन से बाहर निकला।इसके बाद जब वह वापस आया तो उसका वाहन वहां नहीं था। इसके बाद राजेंद्र ने 4 तारीख प्रधान नगर थाना में इसके बारे में एक शिकायत दर्ज करवायी। बाद में प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर आसनसोल पहुंची और वहां से चोरी हुई यात्री वाही वाहन को बरामद किया।

साथ ही आरोपी अश्विनी कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आज शाम सिलीगुड़ी पहुंची। आरोपी को सोमवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetinterbahistophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetholiganbetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotholiganbettipobetritzbet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbet Built with ❤︎ by appycodes